सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल में सावन महोत्सव और मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन,

प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बच्चों की मेहनत की तारीफ की,उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज 

सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल में सावन महोत्सव के साथ-साथ मेहंदी प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई थी,जिसका फाइनल राउंड महोत्सव के दिन संपन्न हुआ। फाइनल राउंड में आस्था प्रिया,सोनाक्षी प्रिया,शांवली श्रीवास्तव,रुचि प्रिया,कुमारी दिव्यांशीका,दिव्या,सांगवी,रिया राज सहित कुल 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया।सावन महोत्सव के मौके पर स्कूल में रैंप वॉक,म्यूजिकल चेयर और आकर्षक स्टॉल जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।कार्यक्रम में शिक्षिकाओं सहित अन्य महिलाओं ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचवाई। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में लता खेतान,मेहंदी विशेषज्ञ वंदना कुमारी और रिंकी वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों की कला की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन तरूणा दास,जूली कुमारी,एकता कुमारी और संगीता चौधरी ने किया। स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।स्कूल के प्रबंधक पंकज कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य पवन कुमार राय ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम रहा,बल्कि उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने का भी एक बेहतरीन मौका साबित हुआ।