फर्जी हस्ताक्षर को लेकर “किशोर न्याय बोर्ड “के लिपिक के आवेदन पर दो शिक्षकों के विरुद्ध लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज।
फर्जी हस्ताक्षर को लेकर “किशोर न्याय बोर्ड “के लिपिक के आवेदन पर दो शिक्षकों के विरुद्ध लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज।
फर्जी हस्ताक्षर को लेकर “किशोर न्याय बोर्ड “के लिपिक के आवेदन पर दो शिक्षकों के विरुद्ध लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
फर्जी हस्ताक्षर के मामले में दो शिक्षकों के विरुद्ध लहेरियासराय थाना में किशोर न्याय बोर्ड के लिपिक प्रमोद कुमार विश्वकर्मा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई हें।
दिये आवेदन में लिपिक श्री विश्वकर्मा ने आरोप लगाया हें कि दो अगस्त 25को लहेरियासराय थाना कांड संख्या 245/25एवं जांच वाद संख्या 174/25में किशोर न्याय बोर्ड के निर्देशानुसार मधुबनी जिला के अंधराठाडी स्थित प्राथमिक विद्यालय वरसाम के शिक्षक मनोज कुमार एवं उनके साथ प्रधानाध्यापक प्रियंका कुमारी बालक के नामांकन पंजी एवं उपस्थित पंजी के साथ परीक्षण हेतु बोर्ड के समक्ष उपस्थित हुये। बोर्ड द्वारा शिक्षक से प्राधिकृत पत्र की मांग की गई।
शिक्षक ने व्हाट्स ऐप से प्राधिकृत पत्र निकालकर उसपर स्वयं गोपाल कुमार एवं प्रधानाध्यापक प्रियंका कुमारी का हस्ताक्षर कर बोर्ड के सामने प्रस्तुत कर दिया जो पूर्णतः जाल फरेब था। लिपिक ने कारण बताते हुये कहा कि बोर्ड के साथ गोपाल कुमार और मनोज कुमार ने धोखाधड़ी किया हें। इसी मामले को लेकर किशोर न्याय बोर्ड के लिपिक ने थाना में आवेदन देकर दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया ,जिसे लेकर लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हें।
सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल में सावन महोत्सव और मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बच्चों की मेहनत की तारीफ की,उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
आनेवाली विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने बाजार समिति का किया निरीक्षण ,वज्रगृह और मतगणना कक्ष के निर्माण को लेकर लिया जायजा ,दिये कई निर्देश।