लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित पर्यवेक्षण गृह में सुधार के लिये आये नाबालिग क़ी इलाज के क्रम में संदिग्ध मौत ?पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुल सकता हें असली राज 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

लहेरियासराय स्थित पर्यवेक्षण गृह में एक नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई हें । इस मौत को लेकर पदाधिकारी भले ही कुछ भी बोलने से  परहेज कर रहें हो  लेकिन इस मौत को लेकर  कई सवाल उठ रहें हें ?
बताया जा रहा हें कि नाबालिग क़ी मौत इलाज के क्रम में डीएमसीएच में हो गई हें लेकिन सूत्र बताते हें कि नाबालिग की मौत पर्यवेक्षण गृह में ही हो गई थी,वह बाथरूम में एक चादर में लिपटा पड़ा हुआ था । खेर मामला जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

लेकिन पर्यवेक्षण गृह के सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवाल उठाना शुरू कर दिये हें। कुछ माह पहले भी एक नाबालिग के मौत को लेकर हाय तौबा मचा था ,आरोप था कि बाल कैदी की पिटाई होने के कारण मौत हुई थी।इस मामले में हाई लेवल जांच हुई थी ,जांचोपरांत कारवाई भी हुई थी।
अब एक और 16वर्षीय नाबालिग बाल कैदी दिलखुश की मौत ने पर्यवेक्षण गृह के व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा कर दिया हें।
अपहरण के मामले में दिलखुश पर्यवेक्षण गृह में बंद था जिसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर लहेरियासराय की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम में भेज दिया हें।
दिलखुश के पिता बहेड़ा थाना क्षेत्र के उफरदाहा निवासी मदन प्रसाद का कहना हें कि जब उन्हें सूचना मिली थी उस वक्त वह जिंदा था लेकिन जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया तों चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।