भागलपुर में देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता निवासी निलेश कुमार राय(26) के तौर पर हुई है। घटना एनएच-31 पर नवगछिया टोल प्लाजा के पास की है।

मृतक की पहचान मोबाइल और जेब में रखे एक कागज के आधार पर हुई है। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जेब से छुट्‌टी का आवेदन भी मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि निलेश छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहा था। बांका से खगड़िया लौट रहा था।

घर लौटते समय हादसे के शिकार हो गए।
सीसीटीवी खंगाला जा रहा है

पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

मृतक के दोस्त सौरभ ने बताया कि बांका में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार को छुट्टी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया।