2 बजे से होगा कार्यक्रम, बाइक रैली और पदयात्रा के बाद करेंगे संबोधन।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 4 अगस्त को कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में आएंगे। वे दोपहर 2 बजे किसान इंटर कॉलेज ओखरा पहुंचेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जन सुराज के रामप्रताप सिंह बाढ़ू ने बताया कि कैमूर-रोहतास बॉर्डर से ही कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

पटना मोड़ पर प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से एनएच 19 होते हुए मरहीया मोड़ से चैनपुर होते हुए अवखरा जाया जाएगा। प्रशांत किशोर 2 किलोमीटर तक बाइक रैली में शामिल होंगे। इसके बाद वे 1 किलोमीटर पैदल चलकर सभा स्थल तक जाएंगे। अंत में वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोहनिया के अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है। प्रशांत किशोर सड़क मार्ग से पटना से कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड पहुंचेंगे। पटना मोड़ पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत करेंगे। फिर उनके काफिले के साथ अवखरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जन सुराज के कार्यकर्ताओं के अनुसार, बिहार बदलाव की ओर अग्रसर है। जनता बदलाव चाहती है और प्रशांत किशोर को अपार समर्थन मिल रहा है। इसी के तहत उनका आगमन कैमूर में 4 अगस्त को निर्धारित किया गया है।