दरभंगा /विधि संवाददाता 

दरभंगा स्थित सरकारी अतिथि गृह में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे रहने से सुरक्षा के मुद्दे पर बड़ा प्रश्न चिन्ह हें । अमूमन सीसीटीवी रहने से आपराधिक घटनाओं की जांच पड़ताल करने में आसानी होती हें।अपराध की बढ़ती रफ्तार में अपराधियों की पहचान आवश्यक है। सीसीटीवी में आये फोटो से अपराधियों की पहचान की जाती है। दरभंगा जिला के सरकारी गैर सरकारी कार्यस्थलों समेत सार्वजनिक क्षेत्र के सड़कों आदि जगहों पर अमूनन सीसीटीवी स्थापित है। संघसरकार से लेकर राज्य सरकार के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों, पदाधिकारियों ,जांच एजेंसियों ,न्यायाधीशों जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्किट हाउस का इस्तेमाल ठहरने के लिए किया जाता है। लेकिन दरभंगा जिला के सर्किट हाउस में सीसीटीवी नहीं लगी हुई है। जिसका खुलासा आरटीआई सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम नाथ सिंह के द्वारा मांगी गई सूचना के आलोक में यह सूचना लोकसूचना पदाधिकारी ने दिया है।
सर्किट हाउस में ठहरने के लिए शुल्क निर्धारित है। इसमें ठहरने के लिए शुल्क भुगतान करना पड़ता है। इसी के सत्यापन के लिए आरटीआई सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम नाथ सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत सर्किट हाउस में लगे सीसीटीवी फूटेज देने के लिए लोकसूचना पदाधिकारी को विहित प्रपत्र में आवेदन सशुल्क दिया। जिसका सूचना मिला की जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में तो सीसीटीवी अधिष्ठापित नहीं है।