चोरी गई रिवाल्वर की बरामदगी नहीं ?पुलिसिया कार्यशैली पर उठ रहें हें सवाल ?
चोरी गई रिवाल्वर की बरामदगी नहीं ?पुलिसिया कार्यशैली पर उठ रहें हें सवाल ?
दरभंगा /
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कॉलोनी में करीब एक साल पहले हुई लाईसेंसी रिवाल्वर समेत अन्य सामानों की चोरी के मामले में अबतक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हें। इस कारण चोरी गयी रिवाल्वर की बरामदगी नहीं हुई हें।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कॉलोनी में रह रहें विपिन बिहारी सिंह के पुत्र माधव कुमार सिंह ने इस बाबत 21अक्टूबर 22को ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। दिये आवेदन में माधव ने कहा था कि अज्ञात चोरों ने घर का खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया था। इस दौरान चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें नगद ,सोने के जेवरात ,लाइसेंसी रिवाल्वर समेत कुल आठ लाख रुपये की चोरी कर ली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की थी लेकिन आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को निकालने का प्रयास नहीं किया। इस चोरी की घटना से पहले लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कई घरों में चोरी हुई थी। उस वक्त जीतने भी चोरियां हो रही थी सारी चोरियों में एक बात खास थी ,चोर खिड़की को ही उखाड़कर घर में प्रवेश करता था और चोरी कर फरार हो जाता था। इस दौरान करीब करोड़ों रुपये से ऊपर की चोरी विभिन्न घरों में हुई थी।चोरी हुई इन घटनाओं में पुलिस इन चोरों को पकड़ने में असफल रही। लेकिन बसेरा कॉलोनी में माधव के घर हुई चोरी में लाइसेंसी रिवाल्वर हें। इसे बरामद करना पुलिस के लिये चुनौती हें। इस रिवाल्वर का इस्तेमाल अपराधी किस्म के लोग किसी घटना में भी कर सकते हें। इस रिवाल्वर के बरामद नहीं होने से पुलिसिया कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न हें।