पब्लिक स्कूल लालबाग दरभंगा में “मेंहदी रचे मेरे हाथ” प्रतियोगिता का आयोजन,सजी मेंहदी से नन्ही हथेलियाँ,छात्राओं ने दिखाया हुनर
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
पब्लिक स्कूल लालबाग दरभंगा में मेहंदी रचे मेरे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक की छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्राओं ने अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन बनाकर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य डॉ.यू.के.सिंह के भाषण से हुई।
उन्होंने मेहंदी के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेहंदी का उपयोग करीब 5000 साल से हो रहा है स्कूल के निदेशक राहुल मिश्रा ने बातचीत में बताया कि मेहंदी को सौभाग्य,समृद्धि और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे न सिर्फ सजने-संवरने के लिए,बल्कि औषधीय उपयोगों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।वहीं स्कूल के सचिव डॉ.बी.के.मिश्रा ने बताया कि मेहंदी में ठंडक देने वाले और इलाज से जुड़े गुण होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में भी मेहंदी को शुभ माना गया है।
