बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने थानाध्यक्षों को दिया लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश।
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने थानाध्यक्षों को दिया लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश।
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने थानाध्यक्षों को दिया लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल के कार्यालय में शनिवार को हुई अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी का मुख्य जोर लंबित पड़े आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर रहा।
एसडीपीओ श्री तिवारी ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की समीक्षा करें और उनमें फरार चल रहे अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांडों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित अनुसंधान और चार्जशीट दाखिल करने पर भी बल दिया, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
गोष्ठी में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने इलाकों में गश्त बढ़ाएं, बैंकों का निरीक्षण, शराब माफियाओं, वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक महफुज आलम, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार,तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंदन, बड़गांव थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित कुमार मौजूद थे।