पुनौरा धाम स्थित माता जानकी के मंदिर के शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में दरभंगा पुर्वी जिला भाजपा के तत्वाधान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता करेंगे शिरकत।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुनौरा धाम स्थित माता जानकी के मंदिर के शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में दरभंगा पुर्वी जिला भाजपा के तत्वाधान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता करेंगे शिरकत। इसकी जानकारी दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को जानकारी देने के लिए आज से अलग अलग जगहों पर प्रचार गाड़ी रवाना कर दिया गया है। महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने के साथ ही समस्त मिथिलावासियों की इच्छा थी की मा सीता की जन्मस्थली पर भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि मिथिला के आम जनमानस की इच्छा को पूरा करने के लिए संकल्पित एनडीए सरकार ने इस हेतु जमीन भी आवंटित कर दिया है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे..वैदिक मंत्रोच्चार के संग भूमिपूजन कार्यक्रम संपादित किया जाएगा। श्रवण चौधरी ने कहा कि दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा की पूरी टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु परिश्रम कर रही है। हम जगह जगह पर लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर इस कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।