राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह परायण एवं झूलनोत्सव से भक्तिमय हुआ सुपौल बाजार।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा

बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार के मास्टर चौक स्थित श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्रीरामचरितमानस नवाह परायण एवं झूलनोत्सव से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह धार्मिक अनुष्ठान 9 अगस्त, 2025 (शनिवार) को विसर्जन के साथ संपन्न होगा। आयोजन समिति के सदस्य रामविलास भारती, रोहित चौधरी, सुनील झा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त बिरौल और सुपौल वासियों का सहयोग पूर्व से रहा है। ठाकुरवाड़ी के पुजारी पंडित बलराम झा ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के व्यास श्री संतन चौधरी (कथावाचक) के अलावा रामायण पाठ में पंडित–राम सुजान चौधरी, रमेश चौधरी,लाला चौधरी,अरुण चौधरी,राज किशोर चौधरी के साथ तबला वादक शंकर और सहयोगी के रूप में श्री विवेक झा, श्री बबलू झा उपस्थित हैं। पंडित बलराम झा ने समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए इस धार्मिक समारोह में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाने का आह्वान किया है। श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।