शिक्षा विभाग ने कई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर की सख्त कार्रवाई,कारण बताओ नोटिस किया जारी।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

दरभंगा में शिक्षा विभाग ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है, जिन्होंने शिक्षकों के वेतन विवरण समय पर उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, (स्थापना), दरभंगा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बहादुरपुर, तारडीह, किरतपुर, केवटी,जाले और बिरौल को छोड़कर, गौड़ा बौराम, कुशेश्वरस्थान सहित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार द्वारा 10 जुलाई 2025 के पत्र के माध्यम से दिए गए निर्देशों के बावजूद वेतन विवरण उपलब्ध नहीं कराने के बाद की गई है, जिसमें प्रत्येक माह की 25 तारीख तक वेतन विवरण अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया गया था।
कार्यालय ने इस लापरवाही को उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति लापरवाही माना है। निदेशालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में शिक्षकों के वेतन भुगतान की समीक्षा की जाती है, और वेतन लंबित होने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा, और उन्हें तत्काल वेतन विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह कदम शिक्षकों के समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।