बिरौल के एसडीपीओ ने दो अलग -अलग घरो में की छापेमारी ,देशी -विदेशी शराब के साथ एक महिला समेत दो लोंगों को किया गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में बीते गुरुवार की रात रामपुर रौता गांव में दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर देशी और विदेशी शराब के साथ इस कारोबार में संलिप्त एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी श्री तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त गांव के सुरेश पासवान के घर में छापेमारी कर 2.805 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी महिला लीला देवी को को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर उसी गांव के मयंक पासवान पिता राम विनोद पासवान के घर में छापेमारी के दौरान 4 लीटर देशी शराब बरामद कर गृहस्वामी मयंक पासवान को मौके पर गिरफ्तार किया। मामले को लेकर पुलिस ने थाना में सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इधर दूसरे दिन शुक्रवार को एसडीपीओ श्री तिवारी ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी के दौरान तेगच्छा गांव के फुलझड़ी टोल के दिनेश मुखिया पिता राजो मुखिया खेत और घर से अर्धनिर्मित लगभग 1000 लीटर देशी शराब को विनष्ट किया । मौके पर तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष केसरी नन्द ,कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी उपस्थित थे।