शराब कारोबारी को पकड़ने गई तिलकेश्वर पुलिस पर हमला ,बोलेरो क्षतिग्रस्त ,बाल बाल बचे पुलिसकर्मी ,अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज।
शराब कारोबारी को पकड़ने गई तिलकेश्वर पुलिस पर हमला ,बोलेरो क्षतिग्रस्त ,बाल बाल बचे पुलिसकर्मी ,अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज।
कुशेश्वरस्थान/संवाददाता ,
शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, बोलेरो को किया क्षतिग्रस्त।
मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सिमराहा गांव का है। जहां तिलकेश्वर ओपी को गुप्त सूचना मिली थी सिमराहा में मोहन सदा देशी शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही तिलकेश्वर ओपी प्रभारी ने गश्ती दल को छापेमारी करने भेजी। गश्ती दल ने सिमराहा पहुंच कर मोहन सदा को 6 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। और उसे लेकर तिलकेश्वर के लिए प्रस्थान कर गया। समस्तीपुर जिला अंतर्गत रास्ते मे लेरझा गांव के पास 20 से 25 लोगो ने शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए गश्ती गाड़ी को घेर लिया और पुलिस पर हमला शुरू कर दिया। जिसमें थाना की गाड़ी को काफी छति हुई है। और गाड़ी में सवार पदाधिकारी और पुलिस बल को भी चोटें आयी है। हालांकि इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस के जवानों ने शराब कारोबारी को भागने का मौका नही दिया और दिलेरी दिखाते हुए मोहन सदा को थाने ले आया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि जिस लड़के ने गाड़ी को तोड़ फोड़ किया है उसका शराब मामले के अभियुक्त से कोई लेना देना नही है। जानकार बताते है कि जब भी पुलिस की गाड़ी लेरझा गांव से पास करती थी तो कुछ लड़के पुलिस की गाड़ी को देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। इसी बात से तंग आकर तिलकेश्वर ओपी की गश्ती दल ने एक लड़के को दो थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद सभी लड़के उग्र हो गए और पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया।
इस मामले में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी असगर इमाम ने बताया कि शराब कारोबारी को गश्ती दल पर कारोबारी के परिजन एवं रिश्तेदारों ने उसे छुड़ाने के नियत से हमला किया था। जिसको लेकर कांड संख्या 297/23 दर्ज की गई है। और शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।