वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिरोल थाना का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिरोल थाना का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिरोल थाना का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया, दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिरौल थाना का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित पंजी यथा जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी , इश्तहार पंजी, कुर्की पंजी, कांड दैनिकी पंजी, दागी पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी, गृहभेदन पंजी, ओडी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल /थानाध्यक्ष बिरौल/ अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडों का समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/ कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए:-
* सभी अनुसंधानकर्ता को लंबित कांडों के त्वरित गति से निष्पादन करने का दिशा निर्देश।
* FIR/थाना दैनिकी/ आरोप पत्र पंजी संधारित करने हेतु दिशा निर्देश ।
* थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने हेतु दिशा निर्देश।
* सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश।
* शराब बरामदगी हेतु दिशा निर्देश।
* महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
* गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, अन्य वित्तीय संस्थानों पर निगरानी रखने का निर्देश।