ग्राहक को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना प्राथमिकता – ठाकुर

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /

ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर आधुनिक तकनीक की रेडिमेड वस्त्र उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी।यह बातें जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर ने गुरुवार को सढवाङा चौक पर मानस वस्त्रालय एणड रेडिमेड प्रतिष्ठान के शुभारंभ के दौरान कही।डायरेक्टर मृत्युंजय ठाकुर लाल ने कहा नये रेंज के साथ कम कीमत पर कपङो की गुणवत्ता को सुनिश्चित कर ग्राहक की संतुष्टि मेरे व्यवसाय का लक्ष्य है।मौके पर पंडित अमन झा ने संकल्पित लाल जी ठाकुर को पूजा पाठ कराया। संचालक राम दहीन यादव ने आगत अतिथि को सम्मानित किया।मौके पर जिपस दिलीप यादव, हीरा लाल ठाकुर,मुकेश यादव,राजन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।