शराब कारोबारियों की अब खैर नहीं है,ड्रोन कैमरा से भी की जा रही हें निगरानी ,अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रही हें चार टीमें : सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज 

लहेरियासराय स्टेशन स्थित नवनियुक्त उत्पाद थाना में सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने पूजा-अर्चना कर कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ कहा कि शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में उत्पाद विभाग पूरी तरह सक्रिय है। जिला अंतर्गत  सदर-1, सदर-2, बेनीपुर और बिरौल थानों के तहत चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। ये टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं साथ ही ढाबों,रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंपों पर नजर रख रही है। आयुक्त ने बताया कि कई मामलों में अवैध शराब से जुड़ी गाड़ियाँ पेट्रोल पंपों के पास खड़ी पाई गई हैं,जिन पर कार्रवाई की गई है।संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी और छापेमारी की जा रही है,जिससे गिरफ्तारियाँ भी हुई हैं।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं,जीविका दीदियों और आम नागरिकों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई हो रही है। विभाग पूरी तरह सतर्क है और अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।