वैशाली पुलिस ने चलाया “विशेष छापेमारी अभियान” ,24 आरोपी गिरफ्तार ,एक देशी कट्टा ,एक पिस्टल ,छः गोली समेत कई वाहन जब्त।
वैशाली पुलिस ने चलाया “विशेष छापेमारी अभियान” ,24 आरोपी गिरफ्तार ,एक देशी कट्टा ,एक पिस्टल ,छः गोली समेत कई वाहन जब्त।
हाजीपुर /संवाददाता
वैशाली एसपी के निर्देश पर जिला में चलाए गये “विशेष छापेमारी अभियान” के तहत पुलिस को बड़ी उपलब्धि हुई हें। यह उपलब्धि महज 24घंटे के भीतर पुलिस ने की हें।
इस कारवाई के बाद अपराधियों के बीच डर का माहोल कायम हें।एसपी रविरंजन ने कहा कि अपराध के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया इसमें कुल 24 आरोपी को गिरफ्तार किया हें। बलात्कार कांड में एक आरोपी ,आर्म्स एक्ट में 6,शराब मामले में 6 एवं विभिन्न मामलों में 11लोग शामिल हें। चेकिंग के दौरान 30लीटर देशी शराब एवं 5250लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया हें। वाहन चेकिंग के दौरान 47हजार 5सौ रुपये जुर्माना वसूला गया हें। उन्होंने बताया कि इसके अलावे एक देशी कट्टा ,एक देशी पिस्टल ,6जिंदा कारतूस ,तीन बाईक एवं अवैध रूप से बालू लदा दो ट्रेक्टर जब्त किया गया हें। एसपी रविरंजन कुमार ने कहा कि अपराध और अपराधी प्रवृति के लोग उन्हें पसंद नहीं हें।