दरभंगा मद्यनिषेध विभाग का नया दफ्तर शुरू,पूजा-अर्चना के बाद सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने किया प्रवेश

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज
दरभंगा मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग का नया थाना अब लहेरियासराय स्टेशन के पास स्थित नए भवन में शुरू हो गया है। विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने पूजा-अर्चना के साथ नए कार्यालय में विधिवत प्रवेश किया।
इस मौके पर विभाग के पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। सहायक आयुक्त ने बताया कि पहले यह दफ्तर समाहरणालय परिसर के कमरा नंबर 37 में था। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 31 जुलाई 2025 से इसे लहेरियासराय स्टेशन के पास बने नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।
अब से विभाग का नया पता होगा–मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग,लहेरियासराय स्टेशन के पास,जिला दरभंगा होगा,इस बदलाव की सूचना सभी संबंधित अधिकारियों और सरकारी विभागों को भेज दी गई है,ताकि कामकाज में कोई परेशानी न हो।