व्यवहार न्यायालय दरभंगा के अपर सत्र न्यायाधीश आदि देव की अदालत ने पत्नी की हत्या के जूर्म में पति को गुरुवार को दोषी करार दिया है । श्री आदिदेव की अदालत ने पत्नी की हत्या के जूर्म में सदर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर बैंकर्स कॉलनी निवासी रमण कुमार चौधरी उर्फ डब्लू कुमार चौधरी को गुरुवार को दोषी करार दिया है।वहीं पत्नी की हत्या करने वाले पति को सजा अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सुनवाई और न्याय निर्णय के लिए 8 अगस्त की तिथि निर्धारित किया है। एपीपी दिलीप कुमार साह ने बताया कि 25 जूलाई 21 को अहले सुबह लक्ष्मीसागर बैंकर्स कॉलनी में डब्लू चौधरी ने अपनी 15 बर्ष पूर्व ब्याहता पत्नी रिंकी चौधरी के सिर पर खंती से प्रहार कर हत्या कर दिया गया था।इस जघन्य घटना की सूचना हत्यारे पति डब्लू की बहन ने मोबाईल फोन से मृतिका के पिता को दिया।नेहरा थानाक्षेत्र के इम्ब्राहिमपुर निवासी नूनू चौधरी(मृतिका के पिता) ने इसकी प्राथमिकी सदर थाना में कांड सं.316/21 दर्ज कराया।कोर्ट में इस केश का बिचारण सत्रवाद सं.63/22 के तहत प्रारंभ हुई।अनुसंधानक द्वारा आरोपपत्र समर्पित किया गया।अदालत में पत्नी की हत्या करने वाले पति के बिरुद्ध 11 अप्रैल 22 को आरोप गठन के बाद बिचारण प्रारंभ किया गया।जघन्य हत्या मामले में ट्रायल के दरमियान अभियोजन पक्ष से न्यायालय में कूल 9 गवाहों की गवाही कराई गई।इनमें मृतिका की 11 बर्षीय पुत्री आशू चौधरी और 8 बर्षीय पुत्र आलोक की गवाही हुई।गुरुवार को कोर्ट ने इस केश की सुनवाई पुरी कर रिंकी चौधरी की हत्या के जूर्म में हत्यारे पति को दोषी करार दिया। हत्यारे पति प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात से ही इस हत्याकांड में जेल में बंद है।लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि दरभंगा जिला न्याय मंडल के सिविल कोर्ट दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल में लंबित सभी गंभीर सत्रवादों को चिन्हित कर त्वरित न्याय निर्णय कराने के लिए प्रयास जारी है। वे लोक अभियोजक पद पर योगदान के पश्चात कटिबद्ध हैं कि दस वर्षों से पूर्व के जघन्य मामलें में ट्रायल पूरी करबाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं ।