स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर रामपुरा पथ पर नागेंद्र झा कॉलेज के पास गुरुवार की दोपहर अज्ञात पिकअप वेन की ठोकर से शंकरपुर पंचायत निवासी मो. आलम के पुत्र मो. फैयाज की मौत हो गई। बताया जाता है कि वो पैदल ही लालपुर की और आ रहे थे इसी बीच अज्ञात पिकअप भान की चपेट में आकर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल फ़ैयाज़ को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच भेज दिया गया। जहा इलाज के दौरान ही उसको मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गुड़िया परवीन और उसके चार वर्ष के पुत्र का बार बार बेहोश हो रहा था आस पड़ोस की महिलाये किसी प्रकार ढाँढस बंधा रही थी। राजद नेता इरसाद आलम ने बताया कि मृतक इलेक्ट्रिशियन का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।