अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी का सिमरी में हुआ स्वागत

दस्तक 7मीडिया,सिंहवाड़ा /दरभंगा 

राष्ट्रीय जनतादल अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अली असरफ फातमी का पटना से दरभंगा आगमन पर सिमरी थाना चौक पर महागठबंधन समर्थकों गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।मंगलवार की रात 10 बजे पटना से सङक मार्ग से फोरलेन पथ पर लालू-तेजस्वी की जय-जयकार के बीच अभिनंदन कर समारोह स्थल तक अगवानी की।प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अमजद अब्बास,भोला पासवान,लतीफुर रहमान, राजद पंचायतीराज जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन राही,पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, युवा राजद अध्यक्ष रमेश राम,मोहम्मद कफील ने पाग चादर व पुष्प से सम्मानित किया।मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा राजद सुप्रीमों लालू यादव ने जिस विश्वास के साथ पार्टी के महत्वपूर्ण दायित्व से सुशोभित कर हमे सम्मान दिया है वह मिथिलांचल को गौरवान्वित करने वाला है।अल्पसंख्यक समाज व सामाजिक न्याय के नींव को राष्ट्रीय जनता दल ने मजबूत करने का निरंतर कार्य किया है। बिहार में अपराध के बढते ग्राफ ने आमजन में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है।आम लोग सुरक्षित नहीं है। सुशासन बाबू के लोग जनता को दिगभ्रमित कर रहे हैं। विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत में जीत हासिल कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में युवा शक्ति को आगे आकर बूथ लेवल कमेटी को मजबूत करना है।मौके पर पूर्व विधायक राम निवास प्रसाद, डा.फराज फातमी,केजीएन निदेशक तकवीम अख्तर ,राजद ,शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शयाम पासवान, अमजद इकबाल,अरविंद यादव,राहुल ठाकुर, अरूण सिंह, ललन पासवान, जितेन्द्र पासवान राजगीर यादव,पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, अमरनाथ यादव,ने बाइक जुलूस के साथ सिमरी,शोभन,भराठी,कंसी सहित जगह-जगह अगवानी कर लहेरियासराय तक पहुंचे।