सिमरी में पंचायत समिति पति सहित तीन पर रंगदारी व मारपीट की प्राथमिकी
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /दरभंगा
कंसी नरकटिया निवासी मो.मुस्लिम की पत्नी नसीमा खातून ने मारपीट व रंगदारी मांगने के आरोप मे तीन लोगो पर सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।अंकित कांड में कहा है
कि 24 जुलाई को रात के लगभग आठ बजे तबरेज आलम, मो. इरशाद व अहमद अली नरकटीया ने एक राय होकर मो.मुम्ताज के दुकान पर रोक कर भद्दी गाली देकर कहने लगा की तुम लोग मेरा बराबर विरोध करती है।चुनाव में भी हमारी पत्नी को वोट नहीं दिया था।अभी मौका है। इस बात पर मेरे शरीर से लिपटकर इनलोगों ने जान मारने की नियत से गर्दन पकड़ कर पोखर में डुबाने ले जाने लगा।मैं बेवश होकर हल्ला किया तो अगल-बगल के लोग जमा होकर मेरी जान बचाई। अश्लील हरकत व पानी में डूबाने की नियत से उपरोक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।तबरेज धमकी देकर कर कहा है कि तुमको मालूम नहीं कि मेरी पत्नी पंचायत समिति है कितना पावर है।हमको तुमलोग प्रतिमाह 5 हजार रंगदारी दो तब गांव में इज्जत आबरू बचा रहेगा। जमीन पर पटक कर मेरे जेब से 5000/- रू० एवं हाथ से सोने की अंगूठी छीन लिया। तबरेज आलम ने धमकी देकर कहा है तुमको व पति मो.मुसलिम की हत्या कर या करवा देंगे। घर के किसी की भी जान माल का नुकसान करेंगे। तबरेज आलम पंचायत समिति सदस्य का पति है यह अपना पावर गलत तरीके से इस्तेमाल कर कहता है कि होश में रहो नहीं तो मतदाता सूची से सभी का नाम कटवा देंगे।इधर समाज के लोगों ने कहा कि आपस में पंचायत हो जाएगा।लेकिन उपरोक्त लोगो ने समय लेकर आपस में बैठने से इंकार कर दिया। जिसके कारण विलंब से आवेदन दिया हुं।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर अनुसंधान दारोगा विजय शंकर चौधरी को सौंपा गया है।