जनसमस्याओं की सुनवाई और बदलाव का संकल्प — रतनपुर-अहियारी में डॉ. मस्कूर उस्मानी
जनसमस्याओं की सुनवाई और बदलाव का संकल्प — रतनपुर-अहियारी में डॉ. मस्कूर उस्मानी
जनसमस्याओं की सुनवाई और बदलाव का संकल्प — रतनपुर-अहियारी में डॉ. मस्कूर उस्मानी
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
डॉ. मस्कूर अहमद उस्मानी ने रतनपुर और अहियारी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान लोगों ने बेरोज़गारी, पलायन, सड़क-बिजली की बदहाल स्थिति और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे तमाम मुद्दों को खुलकर साझा किया।
डॉ. उस्मानी ने ग्रामीणों की पीड़ा को गहराई से समझा और कहा कि वर्षों से उपेक्षित यह क्षेत्र अब बदलाव की माँग कर रहा है। उन्होंने कहा,पलायन कोई विकल्प नहीं ये सिस्टम की विफलता का परिणाम है। अब वक्त आ गया है कि ऐसी विधायक को विदा किया जाए जो मौत का सौदागर है।गाँव-गाँव में युवा वर्ग में ज़बरदस्त जोश देखने को मिला। युवाओं से बात करते हुए डॉ. उस्मानी ने कहा ये लड़ाई सिर्फ़ चुनाव की नहीं, आपके हक़ की है। अब हर हाथ को रोज़गार, हर गाँव को विकास और हर आवाज़ को पहचान दिलाना।