जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,भूतपूर्व सैनिक आमरण अनशन पर
जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,भूतपूर्व सैनिक आमरण अनशन पर
जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,भूतपूर्व सैनिक आमरण अनशन पर
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
हथौड़ी-चकवा भरवारी इलाके की जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले की लोकल कमिटी के बैनर तले हथौड़ी यात्री शेड पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन की शुरुआत कर दी गई है।धोवोपुर बंसारा से हथौड़ी को जोड़ने वाली सड़क पर जलजमाव की समस्या का समाधान,नल-जल अनुरक्षकों को मासिक मानदेय का भुगतान,चकवा भरवारी के वार्ड 8 के महादलित टोले में नल-जल आपूर्ति बहाल,हायाघाट थाना की मनमानी पर रोक,एसआई सुनीता गुप्ता को घूसखोरी के आरोप में निलंबित करने की मांग,मनरेगा में गड़बड़ी बंद करने की मांग,हथौड़ी विद्युत ग्रीड के जेई द्वारा अवैध वसूली पर रोक,बांध के किनारे बसे भूमिहीनों को पुनर्वास के लिए जमीन देने की मांग,भूतपूर्व सैनिक उमेश चौधरी ने इन मुद्दों को लेकर आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।धरने का नेतृत्व भाकपा माले के बहेड़ी प्रखंड सचिव रामविलास मंडल,लोकल सचिव संतोष सिंह,प्रखंड कमिटी सदस्य अमर राम और विनय राम कर रहे हैं।
सभा को संबोधित करते हुए रामविलास मंडल ने कहा कि चकवा भरवारी के वार्ड 8 में महादलित टोला में भीषण जलसंकट है और नल-जल योजना अब तक बंद पड़ी है। जब तक पानी की आपूर्ति चालू नहीं होती,आंदोलन जारी रहेगा।
संतोष सिंह ने कहा कि धोबोपुर बंसारा से हथौड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर हमेशा घुटनों तक पानी लगा रहता है। कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई,लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। अमर राम ने कहा कि बांध के किनारे बसे गरीब भूमिहीन परिवारों को बिना पुनर्वास उजाड़ा जा रहा है। आवेदन देने के बावजूद अब तक उन्हें जमीन नहीं मिली है। धरने को विनय राम,सीताराम साह,प्रमोद साह,मो.अख़्तर,शीतल मुखिया,अजय राम,किशुनदेव मांझी और कौशल मुखिया ने भी संबोधित किया। इधर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नल-जल अनुरक्षकों को समय पर मानदेय दिया जाए,क्योंकि सालों से उन्हें भुगतान नहीं मिला है।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।