भाकपा माले की सोशल मीडिया टीम की बैठक,

सोशल मीडिया बनेगा हथियार,झूठे वादों और विकास की पोल खोलेगी भाकपा माले–संतोष

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

भाकपा माले की जिला स्तरीय सोशल मीडिया टीम की एक अहम बैठक दरभंगा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रिंस राज ने की,जबकि राज्य सोशल मीडिया प्रभारी कामरेड संतोष शहर विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में सोशल मीडिया के इस्तेमाल,फोटो-वीडियो एडिटिंग,और पंचायत स्तर पर वॉट्सएप ग्रुप बनाने को लेकर चर्चा हुई। कामरेड संतोष ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया एक शक्तिशाली हथियार है। उन्होंने कहा कि जब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं,तब एनडीए सरकार फिर से बड़े-बड़े वादे कर रही है,जबकि पिछले 20 वर्षों से वे ही सत्ता में हैं और राज्य की हालत सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि सरकार के झूठे विकास की पोल खोलने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल जरूरी है। इसके लिए हर उस विधानसभा सीट पर,जहां से भाकपा माले चुनाव लड़ेगी,पंचायत स्तर पर वॉट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इन ग्रुपों के ज़रिए लोगों को सरकार की सच्चाई बताई जाएगी।कामरेड संतोष ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार वोटर पुनरीक्षण अभियान के नाम पर दलित,गरीब और अल्पसंख्यकों को वोट से वंचित करने की साजिश कर रही है। इसके खिलाफ पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई गई। बैठक में भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव,वरिष्ठ नेता आर.के. सहनी,ललन पासवान,विनोद सिंह,पप्पू पासवान,उमेश प्रसाद साह,अमित पासवान,राकेश कुमार,बबलू कुमार,राजा कुमार,वरुण कुमार,गंगा मंडल,श्रवण कुमार यादव,हरि किशोर यादव,राजू यादव,फरहान अहमद,एजाज अहमद,सोनू कुमार,सितारे,हरिश्चंद्र पासवान,विपिन कुमार सिंह,ओणम सिंह,रोहन कुमार,विनोद भारती,मोहम्मद हमाद हाशमी,प्रवीण कुमार यादव,रामप्रीत कुमार,शिवन यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।