जल संकट और वोटर सूची से नाम हटाने की साजिश के खिलाफ सीपीआईएम का चक्का जाम,प्रशासन हरकत में आया
जल संकट और वोटर सूची से नाम हटाने की साजिश के खिलाफ सीपीआईएम का चक्का जाम,प्रशासन हरकत में आया
जल संकट और वोटर सूची से नाम हटाने की साजिश के खिलाफ सीपीआईएम का चक्का जाम,प्रशासन हरकत में आया
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :
बहेरी प्रखंड में जल संकट और वोटर सूची से गरीबों के नाम हटाने की साजिश के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-सीपीआईएम की लोकल कमिटी की ओर से लहेरियासराय-सिमरी और लहेरियासराय-बिठौली सड़कों को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चक्का जाम आंदोलन किया गया।
सैकड़ों महिला-पुरुष बाल्टी,देगची,टब आदि लेकर सड़कों पर उतरे। आंदोलन का नेतृत्व बैजनाथ पासवान,मिथलेश शाह,रामजतन राम,रंजन झा,दुर्गा देवी,वरुण यादव सहित कई नेताओं ने किया।आंदोलन स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,पीएचईडी के अधिकारी और पुलिस बल पहुंचे। पार्टी नेताओं से बातचीत के बाद प्रशासन ने तुरंत टैंकर से जल आपूर्ति शुरू कर दी।स्थायी समाधान का आश्वासन,नए चापाकल लगाने,खराब चापाकलों की मरम्मती,पाइपलाइन लीकेज ठीक करना,नल-जल योजना को चालू करना,इन सब पर सहमति बनी। जूनियर इंजीनियर ने इलाके का निरीक्षण किया और नेताओं के साथ मिलकर मरम्मती का काम शुरू करवाया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल संकट के चलते लोग पोखर का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है।
प्रशासन को बार-बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई,इसलिए सड़क पर उतरना पड़ा। वोटर सूची से नाम हटाने का आरोप,वक्ताओं ने कहा कि बाहर काम पर गए मजदूर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का फॉर्म नहीं भर सके।
बड़ी संख्या में गरीबों और मजदूरों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। यह भाजपा और चुनाव आयोग की साजिश है। 8 अगस्त को समाहरणालय मार्च का ऐलान सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने मुख्य अभियंता और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 अगस्त को समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। सभा में संकल्प लिया गया कि जल संकट और वोटर अधिकार से वंचित करने की साजिश के खिलाफ बहेरी से बड़ी संख्या में लोग 8 अगस्त को समाहरणालय मार्च में शामिल होंगे।