गैस सिलेंडर फटने से एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई, डीएमसीएच में भर्ती।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गनौरा तरवारा पंचायत के तरवारा गांव में गैस सिलेंडर फटने से भारती कुमारी नामक एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। यह घटना अशोक पुर्वे के घर में हुई, जहां गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जानकारी के अनुसार बुधवार, को तरवारा गांव में अशोक पुर्वे के घर में गैस सिलेंडर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। इस अग्नि कांड में उनकी बेटी भारती कुमारी बुरी तरह से झुलस गई हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना में लगभग दो से ढ़ाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना रमेश प्रसाद निराला (जदयू प्रदेश महासचिव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ) ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 7-45 बजे बिरौल अग्निशमन विभाग को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी थी। हालांकि, उनका आरोप है कि दमकलकर्मी आग शांत होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और केवल अपनी खानापूर्ति की।

यह घटना पुर्वे परिवार के लिए दोहरी त्रासदी बनकर आई है, क्योंकि अशोक पुर्वे के पिता स्वर्गीय बिरेंद्र पुर्वे का देहांत अभी एक सप्ताह पहले ही हुआ था। इस दुखद समय में गैस सिलेंडर फटने की यह घटना उनके परिवार पर एक और बड़ा संकट लेकर आई है।

