कुशेश्वरस्थान प्रखंड के अम्बेडकर सभागार में व्यक्तिगत वित्त पोषण हेतु विशेष शिविर का आयोजन
कुशेश्वरस्थान प्रखंड के अम्बेडकर सभागार में व्यक्तिगत वित्त पोषण हेतु विशेष शिविर का आयोजन
कुशेश्वरस्थान प्रखंड के अम्बेडकर सभागार में व्यक्तिगत वित्त पोषण हेतु विशेष शिविर का आयोजन
दस्तक 7मीडिया,कुशेश्वरस्थान/दरभंगा
प्रखंड के डॉ0 अम्बेडकर सभागार में बुधवार को बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु की अध्यक्षता में एकल उद्यमी ऋण योजना के व्यक्तिगत वित्त पोषण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जीविका के बीपीएम अन्नू कुमारी ने बताया कि कुल 112 एकल उद्यम ऋण योजना के लिए आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन को संबंधित बैंक शाखा में जमा किया गया। जिसमें सीबीआई शाखा धरमपुर के द्वारा मात्र 5 आवेदन पत्र को एकल उद्यम योजना के ऋण हेतु स्वीकृत किया गया। कार्यक्रम में के माध्यम से 22 समूहों को 66 लाख रुपए ऋण की राशि से वित्त पोषण का कार्य किया गया। इस अवसर पर सीबीआई शाखा धरमपुर, पीएनबी शाखा कुशेश्वरस्थान तथा उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा हिरणी के द्वारा 32 लाख रुपए की ऋण राशि समूह सदस्यों के व्यक्तिगत बचत खाते में समूहों के द्वारा प्रदत्त एडवाइस के आधार पर हस्तांतरित किया गया। शिविर के प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बीडीओ श्री जिज्ञासु ने कहा कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक महीने किया जाना चाहिए। मौके पर जीविका के बीपीएम अन्नु कुमारी सहित अमित कुमार अंजन , बबीता, नागेन्द्र आदि उपस्थित थे।