कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अंतिम सोमवारी का जलाभिषेक, डीएम एसएसपी ने कुशेश्वरस्थान का लिया जायजा।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

सावन की अंतिम सोमवारी को बिहार के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में प्रशाशनिक स्तर पर चाक चौबंद व्यवस्था की जायेगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ साथ बैरिकेटिंग एवं नियंत्रण कक्ष की संख्या बढ़ेगी।

दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेड्डी ने अधिकारियो के साथ कुशेश्वरस्थान पहुँचे जहां उन्होंने शिवगंगा, मंदिर परिसर एवं बैरिकेटिंग क्षेत्र का जायजा लेते हुए डीएम व एसएसपी ने इसे और मजबूत करने के साथ ही अंतिम सोमवारी को बढ़ने वाली संभावित श्रद्धालुओ की भीड़ को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा को लेकर बैरिकेटिंग क्षेत्र को बढ़ाने एवं शिवगंगा ,सहित चिन्हित स्थानों पर डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया ,डीएम श्री कुमार में शिवगंगा घाट में पानी के अंदर जहाँ श्रद्धालु स्नान करते है वहाँ अच्छे तरीके से बैरिकेटिंग करवाने का निर्देश दिया। साथ ही शिवगंगा में गोताखोर एवं आपदा मित्र को तीन चरण में तैनात कराने का निर्देश दिया।

आधे दर्जन चिन्हित स्थानों पर भीड़ नियंत्रण कक्ष बनवाने के अलावे स्वास्थ्य शिविर की संख्या भी बढ़ाने व शुद्ध पे जल की समुचित व्यवस्था करवाने की बात कही । वही एसएसपी  ने बैरिकेटिंग क्षेत्र में महिला व पुरूष के दोनों ओर में मंदिर के प्रवेश द्वार से 500 मीटर पुरुष के लिए पष्चिम एवं महिला के लिए पूरब की ओर सड़क पर बैरिकेटिंग करवाने का निर्देश दिया।

अधिकारियो ने बताया कि चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात होंगे जिसके लिए आदेश दिया जायगा । उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 3 अगस्त (रविवार ) के दिन में ही सारी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होना चाहिए ,उन्होंने कहा कि मै स्वयं कुशेश्वरस्थान रविवार को भी आऊंगा । इस बीच डीएम और एसएसपी ने बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।

मौके पर ग्रामीण एसपी आलोक, एसडीओ शाशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, सीओ गोपाल पासवान,थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार के अलावे बाबा कुशेश्वरनाथ महादेब मंदिर न्यास समिति के सचिव गोपाल नारायण चौधरी ,मणिकांत झा, शंकर चौपाल व नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान सहित दर्जनों की सँख्या में आम एवं खास लोग उपस्थित थे।