कुशेश्वरस्थान में पर्यटन विभाग की और से प्रस्तावित विकास कार्य को लेकर डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा ,दिये कई निर्देश।
कुशेश्वरस्थान में पर्यटन विभाग की और से प्रस्तावित विकास कार्य को लेकर डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा ,दिये कई निर्देश।
कुशेश्वरस्थान में पर्यटन विभाग की और से प्रस्तावित विकास कार्य को लेकर डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा ,दिये कई निर्देश।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने मंगलवार को संयुक्त रुप से बिहार के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित विकास कार्य की योजना स्थलों का जायजा लिया ।
प्रस्तावित योजनाओं की स्थल की समीक्षा करते हुए डीएम कौशल कुमार ने अभियंताओं को किये जा रहें विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया इससे पूर्व उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रस्तावित जी पल्स वन भवन के निर्माण स्थल पर पहुँच भवन निर्माण की प्रारूप तैयार नक्सा का अवलोकन करते हुए जल्द ही कार्य प्रारम्भ करने को कहा है।इसके साथ ही शिवगंगा एवं शिवमंदिर व दो अन्य धर्मशाला के निर्माण के लिए चयनित स्थलों का समीक्षा किये।
मौके पर मौजूद आम लोगो ने खेल मैदान बताते हुए इस स्थल पर भवन निर्माण नही करवाने का विरोध किया। मौके पर उपस्थित नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुध्न पासवान ने खेल मैदान सहित स्टेडियम के लिए 36 एकड़ जमीन नगर क्षेत्र में होने की बात कही । जिसपर डीएम श्री कुमार ने पार्षद श्री पासवान से प्रस्ताव भेजने की बात कहते हुए लोगो को आश्वासन दिया कि खेल मैदान को 36 एकड़ वाली जमीन पर स्थानांतरित किया जायेगा जिससे यहां के विकास का क्षेत्र बढ़ेगा । पर्यटन विभाग के जेई मोहम्मद इस्तेहार ने सुकृत परियोजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार से ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।
मौके पर ,ग्रामीण एसपी आलोक, एससीओ शाशांक राज,एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सीओ गोपाल कुमार पासवान,बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी , सहित अधिकारियो की लंबी टीम मौजूद थे।