भागलपुर में फूल तोड़ने गई बच्ची के साथ पड़ोस के चाचा ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने रेप के आरोपी चाचा को हिरासत में लिया है. साथ ही मामले की जांच कर रही है.

 

भागलपुर में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां पर रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन पीड़िता के साथ स्थानीय थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

 

पुलिस ने रेप के आरोपी चाचा को हिरासत में लिया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेप के आरोपी चाचा को हिरासत में लिया है. पुलिस आरोपी चाच से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र का मामला

बताया जा रहा है कि 29 जुलाई, दिन मंगलवार की सुबह में बच्ची फूल तोड़ने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान पड़ोस के रिश्ते में लगने वाले चाचा ने उसे अपना शिकार बनाया और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र का मामला है.