ईवीएम मशीन से वोट देने के लिए जागरूकता अभियान हेतु प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना
ईवीएम मशीन से वोट देने के लिए जागरूकता अभियान हेतु प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना
ईवीएम मशीन से वोट देने के लिए जागरूकता अभियान हेतु प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बिहार में विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान देने की प्रक्रिया के बारे में जिला के मतदाताओं के बीच ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने के लिए राज्य में 100 ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (EVM ) इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।। यह केंद्र राज्य के सभी जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में स्थापित किया गया है। यहां बैलट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं वीवीपैट उपलब्ध कराये गये हैं। साथ ही ईवीएम के संबंध में आम लोगों को जानकारी देने के लिए तकनीकी कर्मियों की प्रति नियुक्ति की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की मतदान करने के बारे में जानकारी दी जाती है तथा मॉक वोट डालकर उन्हें ईवीएम और वीवीपैट की सहायता से मतदान का हैंड्स ऑन कराया जाता है।,इससे सभी मतदाताओं में मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होता है। इसके माध्यम से ईवीएम संबंधी भ्रांतियों/शंकाओं का समाधान किया जाता है। मतदान के ट्रायल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है,जिससे समाज का हर वर्ग लोग ईवीएम एवं वीवीपैट को समझ सके। राज्य में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र चुनाव की घोषणा/प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा इसके उपरांत यह बंद हो जाएगा। दिनांक 15.07.2025 को स्थापित होने की तिथि से राज्य में अब तक यहां लगभग आठ हजार लोग ईवीएम तथा वीवीपैट की सहायता से मतदान की प्रक्रिया से अवगत हो चुके है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश के आलोक में जिला के तीन तीनों अनुमंडलो में एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान की प्रक्रिया के बारे में आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय दरभंगा ,अनुमंडल कार्यालय बेनीपुर और बिरौल में भी एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान देने की प्रक्रिया के बारे में आम लोगों की जानकारी दी जा रही है। इच्छुक मतदाता इन स्थलों पर आकर अपने खुद मतदान करके देख सकते हैं, जो पूर्ण पारदर्शी है। अभी तक हजारों मतदाता इसके माध्यम से वोट देकर संतुष्ट हुए हैं।