पेयजल संकट समाधान के लिए डीएम प्रयासरत, जल स्तर काफी निचे जाने की वजह से कुछ प्रखंड क्षेत्रो मे पानी की संकट!

दस्तक 7मिडिया, दरभंगा 

जिला के कुछ प्रखंडों में पेयजल संकट समाधान के लिए जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन दरभंगा युद्धस्तर पर लगा हुआ है।

इस वर्ष जिले का भूगर्भ जल स्तर 23′ 09″ तक नीचे चला गया है, जिससे जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसके समाधान के लिए जिला प्रशासन दिन रात लगा हुआ है।

पेयजल संकट के समाधान के लिए सभी विभाग समन्वय रूप से कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।
अभी पेयजल संकट वाले प्रखंडों में 130 से अधिक टैंकर के माध्यम से पंचायतों और गांवों में पेयजल की आपूर्ति दिन-रात की जा रही है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के अनुसार इस जल संकट से मुख्यतः 10 प्रखंडों में सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।-
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा द्वारा चापाकलों की मरम्मति हेतु कुल 34 मरम्मति दलों कार्यरत है। मराठी दलों के माध्यम से अभी तक जिले 295 चापाकलों की मरम्मति की जा चुकी है।
‘ हर घर नल का जल ‘ योजना अंतर्गत कुल 203 मरम्मति दल कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त आम जन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कुल 130 टैंकरों का परिचालन लगातार किया जा रहा है।
जिले में कन्वर्जन द्वारा कुल 35 चापाकल चालू किए गए हैं तथा 7 नए चापाकलों का भी अधिष्ठापन किया गया है।

इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग द्वारा भी जिले में बोरिंग हेतु चयनित 75 स्थलों में से 61 स्थलों पर बोरिंग अधिष्ठापन का कार्य पूरा हो चुका है।
शेष स्थल पर बोरिंग गाड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला स्तर पर शिकायतों के निवारण के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के दूरभाष संख्या 06272- 220226 तथा टॉल फ्री नंबर 18001231121 पर भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 06272- 245055 पर भी प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण हो रहा है। पेयजल संकट से समाधान से संबंधित किसी प्रकार की सूचना उक्त नंबरों पर दिया जा सकता है!