जीविका की दिदियां को न केवल प्रशिक्षण देना है बल्कि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त करना है–ऋचा गार्गी।

दस्तक7मिडिया,बिरौल, दरभंगा।

जीविका दिदियां को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उधेश्य से भवानी पुर पंचायत के नवटोल ग्राम मे अवस्थित सफल जीविका संकुल स्तरीय संघ के तत्वावधान मे सात दिवसीय दीदी का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन सी एल एफ के सचिव गुरिया देवी की अध्यक्षता मे जिला परियोजना प्रबंधक ऋचा गर्गि, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया . सी एल एफ के कोषाध्यक्ष शैल देवी एवम महालक्षमी देवी ने डी पी एम का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग एवम चादर देकर से किया।
उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए डी पी एम ऋचा गर्गि ने कहा कि जीविका की दिदियाँ को न केवल प्रशिक्षण देना है बल्कि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त करना है यह प्रशिक्षण स्वरोजगार की दिशा मे मिल का पत्थर साबित होगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सरकार एवं समाज के साथ कंधे से कंधे मिलाकर हर क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य कर रही है।अब जीविका दिदियां के द्वारा बनाई गई पोशाक आँगनबारी केंद्र के बच्चों को प्राप्त होगा जिससे सभी बच्चों मे समभाव देखने को मिलेगा जिससे समानता एवम बराबरी का संस्कार विकसित होगा. पहले पोशाक की राशि खाते के माध्यम से दी जाती थी एवं बच्चों को पोशाक स समय नही मिलता था. अब जीविका दिदियाँ के माध्यम से पोशाक समय से उपलब्ध होगा. उन्होंने प्रशिक्षण का पुरा लाभ उठायें। सी एल एफ के सचिव गुरिया देवी ने कहा कि जीविका दिदियाँ एक शक्ति के रूप मे निरंतर सामाजिक उत्थान कार्यो मे आगे बढ़ रही है तथा इस प्रशिक्षण केंद्र मे प्रशिक्षण पाकर स्वरोजगार के क्षेत्र मे मिशाल कायम करेगी और आर्थिक रूप से भी सबल होगी।
बी पी एम आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रखंड मे एक सौ जीविका दिदियां को सिलाई का प्रशिक्षण चार बैच मे दी जायेगी अभी बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबारी के बच्चों को पोशाक बनाकर दिया जाना है. आनेवाले दिनों मे सरकारी स्कूल मे छात्र एवम छत्राओं को भी पोशाक बनाकर दिया जा सकता है।


सभा अनुश्रवन एव मूल्यांकन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, प्रशिक्षण पदाधिकारी कुमार उत्तम, सामुदायिक समन्वयक राकेश रौशन ,अचल कुमार, रुणा कुमारी, धीरेंद्र कुमार मंडल, अंकिता प्रिया, रिंकू देवी, बेबी कुमारी सहित दर्जनों ने संबोधित किया।