अभिलेखागार और बंदोबस्त कार्यालय किया गया औचक निरीक्षण

दस्तक 7मिडिया /दरभंगा 

जिलाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी सदर और एसडीपीओ के द्वारा अभिलेखागार और बंदोबस्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया ।
दोनों कार्यालय में किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं हो इसके लिए आज गहन निगरानी किया गया।
बंदोबस्त कार्यालय के ए एस ओ को चेतावनी दिया गया कि रिकॉर्ड रूम सही ढंग से संचालित करें ।
अभिलेखागार में किसानों से भी फीडबैक लिया गया जो अपनी जमीन का खतियान का नकल लेने के लिए आए थे। सभी सहायकों को जांच करने का निर्देश दिया गया। किसानों को आसानी से उनका नकल उपलब्ध कराने का भी कहा गया । अपर समाहर्ता ने कहा कि कार्यालय के पास भीड़भाड़ नहीं लगे । किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां पाई जाएगी तो तो संबंधित लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इसकी औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।