बिरौल थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के उछटी पंचायत अंतर्गत बलड़ा गांव के चौर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह तुरंत दल-बल के साथ दरभंगा -सहरसा मुख्य मार्ग स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। बर्रा गांव के चौर में जिस जगह पर शव मिला था, वह काफी कीचड़ और पानी से भरा हुआ था। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम शव को कीचड़ और पानी से निकालने में जुट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस फिलहाल शव की पहचान करने और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।