पटना बीती रात से झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी की मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया है। पटना जंक्शन पर पटरियों पर पानी भर गया है तो एयरपोर्ट का ऑपरेशन भी बारिश से प्रभावित हो गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास में भी पानी घुस गया है।
बारिश से राजधानी पानी-पानी, पटना एयरपोर्ट की कई फ्लाइट लेट; सीएम नीतीश का कटिहार दौरा रद्द बिहार मैं मानसून फिर से सक्रिय है। राजधानी पटना में बीती रात से मानसून की बारिश हो रही है। कुछ घंटों की बारिश में पटना पानी-पानी हो गया है। रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियों पर पानी भर गया है तो एयरपोर्ट के ऑपरेशन में बारिश से बुरा असर पड़ा है। राजधानी की कई मुख्य सड़कें तालाब बन गई हैं। इस बीच भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से सीएम नीतीश कुमार का कटिहार का प्रोग्राम रद्द हो गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास में भी पानी भर गया है। पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के तहत सीएम नीतीश प्रगति यात्रा दौरान स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए नीतीश कुमार कटिहार जाने वाले थे।
प्राप्त खबरों के मुताबिक पटना एयरपोर्ट की आधा दर्जन उड़ानें विलंबित हैं। बारिश की वजह से दिल्ली पटना विमान को दो चक्कर लगाना पड़ा। एयरपोर्ट थाना के पास सड़क पर गिरा पेड़ जोरदार बारिश की वजह से हवाई अड्डा थाना के पास पेड़ गिर गया है तो अटल पथ, गोविंद मित्रा रोड समेत कई सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है। पटना नगर निगम के अधिकारी और कर्मी सड़कों पर जमा पानी की निकासी में जुटे हुए हैं। वीरचंद पटेल पथ में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दीवार पर पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है।
सड़क पर पानी उड़ाती कार बारिश की वजह से कंकरबाग, राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में सड़कों और मोहल्लों में जलभराव हो गया है। पटना एयरपोर्ट, जीपीओ गोलंबर, बाजार समिति के पास का इलाका, शिव शक्ति नगर, गर्दनीबाग, एयरपोर्ट,किदवईपुरी, वीरचंद पटेल पथ, विधानसभा परिसर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। पाटलीपुत्र गोलंबर से रूबन अस्पताल तक सड़क पर पानी भड़ गया है।
बारिश और जलमाव से स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के लिए बाहर निकलने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे सड़क पर चलने वाली गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। जेपी लेन, किदवईपुरी, राजेंद्र नगर इलाके में कई घरों में भी पानी घुस गया है। मानसून पहली झमाझम बारिश में पटना का बुरा हाल हो गया है जिससे नगर निगम के पसीने छूट रहे हैं। मुख्य सड़कों से पानी निकालने में निगम प्रशासन जुट गया है। कुछ इलाकों में जल निकासी के लिए पंप भी लगाए जा रहे हैं।
अटल पथ पर जलजमाव इधर ताजा जानकारी के मुताबिक गंगा नदी खतरे के निशान से नीचे चली गयी थी। नदी में फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। खासकर गांधी घाट पर पानी तेजी से बढ़ रहा है। राजापुर दीघा रोड में कई दुकानों में पानी भर गया है। हज भवन के पीछे स्थित स्कूल में पानी भर गया है। भारत इंस्टिट्यूच ऑफ एयरोनॉटिक्स परिसर में भी पानी भर गया है। डाक बंगला चौराहे पर पानी भर गया है।
