आज कटिहार आएंगे CM:साहित्यरत्न अनूपलाल मंडल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, दौरे को लेकर लोगों में उत्साह।
दस्तक 7,मिडिया
कटिहार के समेली प्रखंड मुख्यालय में कल 28 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा होगा। मुख्यमंत्री यहां साहित्यरत्न कथाशिल्पी अनूपलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बरारी विधायक विजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विधायक ने बताया कि साहित्यकार अनूपलाल मंडल को बिहार का प्रेमचंद कहा जाता है। उनके उपन्यासों और साहित्यिक कृतियों को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और झारखंड के विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है।