आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार, विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास विफल। ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी– प्रभाकर तिवारी।
आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार, विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास विफल। ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी– प्रभाकर तिवारी।
आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार, विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास विफल।
ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी– प्रभाकर तिवारी।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बीते रात बिरौल नगर पंचायत के स्टेशन रोड पर एक युवक को मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो और संदेश वायरल करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफजला बलिया गांव निवासी मनीष मिश्रा ने अपने मोबाइल फोन से आपत्तिजनक शब्दों और तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट वायरल किया, जिससे विधि व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।
तकनीकी जांच और गहन अनुसंधान के बाद मनीष मिश्रा का नाम सामने आया। एसडीपीओ ने तत्काल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह को मनीष को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस की तत्परता से एक पक्ष के लोगों का आक्रोश शांत करने में सफलता मिली। आईओ आरती कुमारी ने बताया कि आरोपी मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।