कुशेश्वरस्थान में लगातार एक के बाद एक घटना होने से शिवभक्त के आलावे स्थानीय लोगो मे दहशत।
कुशेश्वरस्थान में लगातार एक के बाद एक घटना होने से शिवभक्त के आलावे स्थानीय लोगो मे दहशत।
कुशेश्वरस्थान में लगातार एक के बाद एक घटना होने से शिवभक्त के आलावे स्थानीय लोगो मे दहशत।
दस्तक 7मिडिया, दरभंगा /
तीसरे सोमवारी के पूर्व संध्या पर रविवार को शिव गंगा पोखर में स्नान कर रही एक महिला की डुबने से मौत हो गई है। शिवगंगा में डूबी महिला की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत बंगरट्टा निवासी वसंत झा के 55 वर्षीय पत्नी विंध्यवासिनी देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला शिव गंगा घाट में स्नान कर रही थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और पानी में डुब गई। शिव गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने महिला को पोखर में डुबते हुए देखकर हल्ला किया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को पानी से निकाला मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंचे और महिला को पीएचसी कुशेश्वरस्थान में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका की उम्र लगभग 52 वर्ष है। वह ब्राउन कलर की छींट साड़ी और हाथ में हरी चुड़ी पहनी हुई है।
इस वर्ष के श्रावणी मेला में इससे पहले पहली सोमवारी को धर्मशाला के छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। वहीं दूसरी सोमवारी को शिवगंगा में डुबने से गौसा घाट के एक किशोर की मौत हो गई थी। श्रावणी मेला में एक के बाद एक लगातार हो रही मौत की घटना से लोग सकते में आ गया है।
बता दें कि न्यास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जितना समर्पित है उसका ठीक उल्टा न्यास के सदस्य है। सदस्य अपने जिम्मेदारी को सही से नही निभा रहे है।
कुर्मी समाज की बैठक लक्ष्मण की अध्यक्षता मे सम्पन्न
आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार, विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास विफल। ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी– प्रभाकर तिवारी।