कुर्मी समाज की बैठक लक्ष्मण की अध्यक्षता मे सम्पन्न
कुर्मी समाज की बैठक लक्ष्मण की अध्यक्षता मे सम्पन्न
कुर्मी समाज की बैठक लक्ष्मण की अध्यक्षता मे सम्पन्न
दस्तक 7मिडिया, कुशेश्वर स्थान /दरभंगा
पूर्वी प्रखंड के तेगच्छा गांव में रविवार को पटेल सेवा संघ के बैनर तले कुर्मी समाज के जिला स्तरीय बैठक लक्ष्मण प्रसाद राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दरभंगा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र से कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में दरभंगा जिला के किसी एक विधानसभा क्षेत्र में जदयू का उम्मीदवार कुर्मी समाज को बनाने की एक सूत्री मांग पर विचार किया गया। इसके लिए जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कुर्मी समाज के प्रमुख लोगों के शिष्टमंडल पटना जाकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। अगर पार्टी आलाकमान शिष्टमंडल की मांग नहीं मानी तो कुर्मी समाज के लोग इसके लिए आंदोलन करेंगे। साथ ही दरभंगा जिला के किसी विधानसभा क्षेत्र से जो भी पार्टी कुर्मी समाज के उम्मीदवार बनाएगी तो इस समाज के लोग उसे ही वोट देगी।
अब कुर्मी समाज आंखें बंद कर जदयू का समर्थन नहीं कर अपने अधिकार के लिए कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कुर्मी समाज के संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मौके पर मदन प्रसाद राय, गंगा सिंह, राजेश कुमार राय,राज कुमार राय, सीता राम राय, गणेश प्रसाद, देवेन्द्र राय, रामाकांत राय, शंकर राय,बेचन राय गौरव कुमार राय,राम बली राय, कमल राय,उदय चंद्र राय, मिथिलेश राय, राम शंकर मंडल , संतोष सिंह,शशि पटेल, ललित कुमार सिंह,राधा रमण मंडल,माधव आनंद, अखिलेश सिंह सहित कुर्मी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।