बिरौल में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत।
बिरौल में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत।
बिरौल में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना बिरौल-दरभंगा मुख्य मार्ग पर नवटोल गांव के पास हुई, जहाँ एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। मृतक की पहचान रेणुका नागला, महाराजपुर, रामघाट, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी रणबीर का पुत्र विवेक के रूप में हुई है, जो बिरौल में रहकर फेरी का काम करता था। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के अनुसार, विवेक अपनी बाइक से फेरी के लिए निकला था, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। उन्होंने बांस-बल्लों का इस्तेमाल कर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगों को शांत कराया। इसके बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से पिकअप को जब्त कर थाना ले आयी।