युवा जदयू की प्रखण्ड स्तरीय बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती पर बल। सीएम नीतीश युवाओं के रॉल मॉडल- राम शंकर सिंह।
युवा जदयू की प्रखण्ड स्तरीय बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती पर बल। सीएम नीतीश युवाओं के रॉल मॉडल- राम शंकर सिंह।
युवा जदयू की प्रखण्ड स्तरीय बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती पर बल।
सीएम नीतीश युवाओं के रॉल मॉडल- राम शंकर सिंह।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
विधानसभा चुनाव 2025 में 225 फिर से नीतीश के संकल्प को लेकर युवा जदयू अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत एवं विस्तारित करने के लिए जोर शोर से लगा हुआ है इस क्रम में रविवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में युवा जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं के रोल मॉडल है जेपी,लोहिया तथा कर्पूरी ठाकुर ने समाजवाद के संदर्भ में जिस संभावना की परिकल्पना की थी। वह युवाओं के बिना संभव नहीं है। सीएम ने शिक्षा में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों को बहाल किया। सभी जिलों में पॉलिटेक्निक एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया है। और आने वाले अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार देगी। जदयू प्रदेश महासचिव डॉ राम प्रवेश पासवान ने कहा कि युवा उद्यमी योजना,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,कन्या उत्थान,साइकिल, पोशाक सहित सैकड़ो जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। जदयू जिला उपाध्यक्ष सह महिषी विधानसभा प्रभारी संजीव झा ने कहा कि युवा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं बूथ स्तर पर अभियान चलाकर नए युवाओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें ताकि पुनः एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। उन्होंने युवाओं से राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कामरान खां, युवा जदयू जिला सचिव आशुतोष मिश्रा,निखिल रॉय, विकेश चौधरी,मुश्ताक अंसारी,नूर आलम, सुभाष शर्मा, लालदेव सदा, दुर्गेश झा, रौशन गिरी, प्रिंस कुमार चौधरी, कैलाश साह, अंकुश यादव, विजय सहनी,राम उदगार शर्मा, मो सुभान,राजेश खां,सौरभ झा, विश्वनाथ प्रताप, अमरजीत यादव,माधव राम, गोविंद राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।