राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा श्री गुरुदक्षिणा उत्सव का आयोजन बिरौल खंड के पघारी गांव में किया गया।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बेनीपुर जिले में श्री गुरुदक्षिणा उत्सव का आयोजन बिरौल खंड के पघारी गांव में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन किया और गुरु दक्षिणा समर्पित की। इस अवसर पर जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने अपने बौद्धिक में कहा कि संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का 100वां वर्ष मना रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संघ के स्वयंसेवकों का ध्येय हमेशा राष्ट्र प्रथम और देशहित रहा है। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। इस उत्सव में मुख्य शिक्षक के रूप में अरविंद साह मौजूद थे। इस अवसर पर कई प्रमुख
पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही, जिनमें विभाग कार्यवाह सनोज नायक, संघ के पदाधिकारी तेज नारायण भंडारी, हरि साहनी, बिरौल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा, भाजपा नेता प्रकाश चौधरी, रंजीत झा, सुनील झा, नवल आचार्य सहित अन्य लोग शामिल थे।
