मुजफ्फरपुर संवाददाता /
मुजफ्फपुर जिले में अपराधियों का तांडव जारी हें। कभी भी कहीं भी गोली की तड़तड़ाहट शुरू हो जाती हें। ऐसी ही घटना सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई हें। दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने बीती रात डेढ़ दर्जन से ऊपर हवाई फायरिंग की हें ,इसमें करीब आधा दर्जन गोली रेस्टोरेंट के बाहर खिड़की और गेट में लगी हें जिसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता हें। इसकी सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की। पुलिस पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो वहां हुई फायरिंग का फुटेज मिला हें। बताया जा रहा हें कि अपराधियों ने रेस्टोरेंट मालिक की वहां खोज कर रहा था ।रेस्टोरेंट के मालिक के छोटे भाई प्रियान्सु इस दौरान वहीं थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब अपराधकर्मी यहां आये थे तो उनके बड़े भाई की खोज कर रहें थे।बड़े भाई के नहीं होने पर प्रियान्सु को अपराधियों ने नीचे बुलाया लेकिन प्रियान्सु ने मेनेजर को नीचे भेज दिया। इस कारण अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी।
रेस्टोरेंट में उस वक्त बर्थडे पार्टी चल रही थी ,इस दौरान चार दर्जन के करीब ग्राहक मौजूद थे। रेस्टोरेंट में अफरा तफरी का माहोल गया। लोग इधर उधर भागने लगे और कहीं कहीं छुप गये।
इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गये लेकिन लोंगों में दहशत था। लोग पुलिस के कार्यशैली पर अंगुली उठा रहें थे।
