विधि संवाददाता /दरभंगा

जिला स्थापना शाखा दरभंगा का उपसमाहर्ता ने ससमय सूचना उपलब्ध कराने के लिए बायोमेट्रिक पद्धति से पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आगमन एवं प्रस्थान से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया है। आर टी आई सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम नाथ सिंह के द्वारा मांगी गई सूचना के आलोक में सदर, बेनीपुर, बिरौल के अनुमंडलाधिकारी, डी सी एल आर, जिला के सभी बीडीओ, सभी सीओ, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को पत्र भेजकर यथाशीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है। उप समाहर्ता स्थापना ने इस कार्य के लिए सिविल सर्जन और डीपीओ दरभंगा को भी सूचित किया है।