बिरौल के मुख्य सुपौल बाजार में झुकता बिजली का खंभा, बड़ी दुर्घटना का खतरा।
बिरौल के मुख्य सुपौल बाजार में झुकता बिजली का खंभा, बड़ी दुर्घटना का खतरा।
बिरौल के मुख्य सुपौल बाजार में झुकता बिजली का खंभा, बड़ी दुर्घटना का खतरा।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल अंतर्गत मुख्य सुपौल बाजार में एक झुका हुआ बिजली का खंभा बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। यह खंभा सुपौल पंचायत और बिरौल नगर पंचायत की सीमा पर मास्टर चौक मार्ग पर स्थित है, जहाँ से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं।
इस झुकते हुए खंभे ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ समय पहले इसी मार्ग पर बिजली के केबल में अचानक आग लग गई थी, जिसके कारण आवाजाही बाधित हो गई थी। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया था, लेकिन अगर इस झुकते खंभे को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस खतरे की सूचना बिजली विभाग को दे दी है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मार्ग पर भारी भीड़ और वाहनों का आवागमन लगातार जारी रहता है, जिससे हर पल खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द इस खंभे को ठीक करने की मांग की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उनका कहना है कि इस लापरवाही की वजह से किसी की जान भी जा सकती है, और विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।