मन की बात” कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता।

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम बिरौल दक्षिणी मंडल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
इस अवसर पर बिरौल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चौधरी, महामंत्री सहबाज अहमद, उपाध्यक्ष सुनील कुमार झा, दीपक आचार्य, नबल आचार्य, पंचायत अध्यक्ष राधा कृष्ण झा, राजा झा, चन्द्र मोहन जेसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि “प्रधानमंत्री जी का यह संवाद आम जन तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इससे प्रेरणा लेकर हमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “सरल ऐप” के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की और जनसम्पर्क को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया!