भवन निर्माण बिभाग के कार्यपालक अभियंता ने दो संबेदक पर दर्ज़ करायी प्राथमिकी, आरोप है कि इन सभी ने गाली ग्लोज़ करते हुए सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाया और जान से मारने की दी है धमकी, डीएसपी ने कहा कि पुलिस कर रही है ज़ाँच
भवन निर्माण बिभाग के कार्यपालक अभियंता ने दो संबेदक पर दर्ज़ करायी प्राथमिकी, आरोप है कि इन सभी ने गाली ग्लोज़ करते हुए सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाया और जान से मारने की दी है धमकी, डीएसपी ने कहा कि पुलिस कर रही है ज़ाँच
दस्तक 7मिडिया दरभंगा /
भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दो संवेदक के खिलाफ लहंरियासराय थाने मे मामला दर्ज़ कराया है!दोनों संबेदक पर कार्यालय कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार सहित गाली गलौज करने का आरोप लगाया है!कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार रवि ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 17 जुलाई 2025 को कार्यालय में सरकारी काम का निष्पादन कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:00 बजे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबू साहब कॉलोनी के रहने वाले संवेदक प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह एवं राय साहब पोखर के रहने वाले अश्वनी कुमार झा ने उनके कार्यालय में प्रवेश कर ठेकेदारी देने का दबाव बनाने लगे। उनके द्वारा इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे डाली। कार्यपालक अभियंता ने भयभीत होकर घटना की जानकारी लहेरियासराय थाना को दी। वहीं घटना को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी को भी सूचना दी गई है । सूचना पर स्थानीय पुलिस कार्यालय पहुंची लेकिन पुलिस के आने के पहले ही दोनों आरोपी फरार हो गए। वही कार्यपालक अभियंता ने आरोप लगाया है कि इन लोगों के द्वारा पहले भी कार्यालय कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जा रही है।